फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खुद को राजभवन का फर्जी अधिकारी बताने वाले की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांदरबल का रहने वाला व्यक्ति लोगों के साथ कर रहा था ठगी
विज्ञापन

जम्मू। खुद को राजभवन में अंडर सेक्रेटरी बताने वाले आरोपी की जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया है। गांदरबल के रहने वाले फिरदौस अहमद को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके पास से कई तरह के दस्तावेज बरामद हुए थे। वह लोगों के साथ ठगी कर रहा था। मंगलवार को विशेष नगर मजिस्ट्रेट जम्मू मयंक गुप्ता ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। इसके बाद कहा कि अभी मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है। लिहाजा अभी जमानत नहीं दी जा सकती। साइबर पुलिस की सीआईसीई जम्मू विंग ने 23 फरवरी को मामला दर्ज किया था। राजभवन से शिकायत मिली थी कि फिरदौस खुद को राजभवन का अंडर सेक्रेटरी बताता है। उसने सोशल मीडिया अकाउंट भी इस नाम से खोले हुए हैं। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने 25 फरवरी को आरोपी को गांदरबल से गिरफ्तार किया। वह श्रीनगर से ऑल्टो कार (जेके01एपी 0006) में गांदरबल आते हुए पकड़ा गया। कार की तलाशी लेने पर वित्तीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी पर्यटन विभाग की रबर स्टांप, नकली विभागीय पहचान पत्र, राजभवन के नकली स्टिकर आदि बरामद हुए। मंगलवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने कहा कि मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। अभी तक महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। रिकॉर्ड की जांच की जानी बाकी है। अपीलकर्ता के पास से फर्जी आईडी, टिकटों और अन्य आपत्तिजनक सामग्री का मूल्यांकन संबंधित विभागों से सत्यापित किया जाना आवश्यक है। अभी जमानत देना जल्दबाजी होगा। लिहाजा इसे खारिज किया जा रहा है। जेएनएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें