जम्मू। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक बारामुला अमरजीत सिंह लंगेह ने पटवारी तारिक अह-हजाम के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए हैं। पटवारी को रिश्वत लेते हुए एसीबी ने पकड़ा था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बारामुला के मामले के अनुसार 11-8-2023 को एक शिकायत मिली थी। आरोप लगाया गया कि हलका जालोरा में पटवारी तैनात रहते हुए तारिक ने शिकायतकर्ता से उसकी मां की पैतृक जमीन से संबंधित राजस्व अर्क देने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी। आरोपी को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि प्रथम दृष्टया से यह मामला गंभीर है। जेएनएफ