फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सात वर्ष से आदेश नहीं माना, कोर्ट ने दी वन विभाग प्रमुख का वेतन रोकने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोडा के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अमरजीत सिंह लंगेह ने वन विभाग प्रमुख का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। विभाग को 2017 में एक आदेश जारी कर अपीलकर्ता को पांच लाख रुपये देने के लिए कहा था। यह आदेश अपीलकर्ता के समर्थन में और किश्तवाड़ के वाइल्डलाइफ वार्डन के खिलाफ था। कोर्ट ने कहा कि तथ्य यह है कि वर्ष 2017 में पारित आदेश पर अब तक अमल नहीं किया। मूल मुकदमे में सभी प्रतिवादी वन विभाग, जम्मू-कश्मीर सरकार के आयुक्त सचिव, मुख्य वन्य जीव संरक्षक, क्षेत्रीय वन्य जीव संरक्षक अपने दायित्व के साथ स्पष्ट रूप से असंगत है। हमें परवाह नहीं है कि इस तरह के रवैये ने अपीलकर्ता को थका दिया है। यदि अगली सुनवाई तक उपरोक्त अधिकारियों का जवाब प्राप्त नहीं होता है तो न्यायालय के पास वन विभाग का वेतन रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। जेएपएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें