फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गैरकानूनी हिरासत का आरोप, एसएसपी से रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। न्यायिक क्लर्क के साथ पुलिस पर लगे मारपीट और गलत तरीके से हिरासत में लेने के आरोपों को जम्मू की अदालत ने गंभीरता से लिया है। मामले में एसएसपी जम्मू से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। न्यायिक क्लर्क आरिफ अहमद की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। उनका कहना है कि 17 अगस्त की रात जब वह बीमार दोस्त को अस्पताल ले जा रहे थे, तो उनकी गाड़ी को छन्नी हिम्मत थाना पुलिस ने रोका। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने गाड़ी पर हाथ मारा, उन्हें कॉलर पकड़कर बाहर निकाला, लात-घूंसों से पीटा और गालियां दीं। आरिफ का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस की गैरकानूनी मांग मानने से मना कर दिया तो पुलिस ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर दिया और उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। अदालत ने इस मामले को गंभीर मानते हुए सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद आसिफ सहित पांच पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया है। 25 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। अब यह मामला 25 सिंतबर 2025 को फिर सुना जाएगा। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें