फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाईकोर्ट करेगा जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कानूनी मदद के अभाव में अदालत में केस न लड़ पाने वाले लोगों की हाईकोर्ट मदद करेगा। इसके लिए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में कानूनी सहायता बचाव सलाहकार कार्यालय खोला गया है। साथ ही एक एनएसटीईपी मोबाइल एप लांच किया गया है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन मुकदमे दर्ज करवाए जा सकेंगे। इसके लिए बाकायदा एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश अली मोहम्मद मागरे ने तीनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए यह कानूनी सहायता बचाव कार्यालय मददगार साबित होगा। इससे इन लोगों को न्याय मिलने में सहायता होगी। एनएसटीईपी एप्लीकेशन भी ई फीलिंग के लिए एक सरल प्रक्रिया होगी। न्याययिक व्यवस्था हर एक नागरिक की पहुंच तक होनी चाहिए, जो लोगों की उम्मीदों को पूरा करे। इसके लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें