श्रीनगर। रिश्वत लेते पक़ड़े गए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कुपवाड़ा बाजार से एक ट्रक चालक से रिश्वत लेते हुए वर्तमान में थाना कुपवाड़ा में तैनात मोहम्मद सुल्तान को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी दरपोरा क्रालपोरा का रहने वाला है। आरोप है कि अधिकारी ने काम के बदले में दस हजार रुपये की मांग की थी। एएसआई ने ट्रक चालकों को बोला था कि बिना पैसा दिए उसका ट्रक और कागजात नहीं दिए जाएंगे। साथ ही मसले को कोर्ट में भेजेगा। इसके बाद उसने शिकायत दर्ज करवाई थी। एसीबी ने जाल बिछाया और उसे हिरासत में लिया।