जम्मू। जमीन के विवाद को लेकर हत्या मामले में राजोरी जिला कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोटरंका के रहने वाले सतपाल पर हत्या का केस दर्ज है। मंगलवार को जज जफर हुसैन बेग ने सतपाल के मामले में सुनवाई की। दस साल पहले आरोपी ने शफीक अहमद नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। आरोपी ने मृतक के भाई अब्दुल लतीफ पर गन से गोली चलाई थी। निशाना चूकने से अब्दुल की जगह शफीक को गोली लग गई। सतपाल और अन्य का शफीक के साथ जमीन को लेकर विवाद था। जेएनएफ