जम्मू। रियासी जिला कोर्ट ने महिला की हत्या मामले में आरोपी पति और अन्य की जमानत अर्जी खारिज कर दी। शमसदीन और उसके भाई पर केस चल रहा है। आरोप है कि शमसदीन ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की है। वह पत्नी पर शक करता था। साथ ही इस मामले के एक गवाह को धमकाने का भी आरोप है। घटना 24 अप्रैल 2020 की है। सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि वह इस मामले में जमानत नहीं दे सकते। क्योंकि अभी जांच चल रही है।