जम्मू। रियासी में लापता एक व्यक्ति के मामले में जिला कोर्ट ने एसएसपी से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। सीजेएम अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को मामले पर सुनवाई की। वर्ष 2018 में अशोक सिंह निवासी रियासी लापता हो गया था। वह चिनाब नदी से रेत-बजरी आदि की लोडिंग का काम करता था। अशोक के पिता ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा लापता है। उन्हें यकीन है कि उसका जीरो मोड़ तलवाड़ा के पास अपहरण हुआ है। रियासी के पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई। आईजी जम्मू को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक उनके बेटे का कोई पता नहीं चला। जज ने एसएसपी रियासी को कहा है कि वह इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश करें।