फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. नसीम चौहान को कोर्स करने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डॉ. नसीम चौहान को अनंतिम रूप से मेडिकल कॉलेज जम्मू में एमएस एनाटॉमी (मानव शास्त्र) की सीट पर कोर्स करने की अनुमति दी गई है। हाईकोर्ट के जस्टिस अली मोहम्मद मागरे ने बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामीनेशन को इसका आदेश दिया है। नसीम ने इसके लिए कोर्ट में याचिका दायर की हुई थी। बुधवार को मामले पर सुनवाई हुई। जज ने आदेश दिया कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अपीलकर्ता को इस सीट पर कोर्स करने की अनुमति देंगे। यह भी साफ है कि यह अनुमति सिर्फ अनंतिम है। अपीलकर्ता को यह कतई अधिकार नहीं कि वह इस कोर्स के लिए स्थायी रूप से दाखिला मांगे। जब तक कोर्ट किसी नतीजे तक नहीं पहुंचता। तब तक यह दाखिला अनंतिम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें