फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh : कड़ी सुरक्षा के बीच पर्वतीय विकास परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज, दोपहर बाद सब हो जाएगा साफ

Sun, 08 Oct 2023 07:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डीसी तथा चुनाव अधिकारी श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना की तैयारियों की जानकारी हासिल की। दोपहर बाद यह तय हो जाएगा कि कारगिल परिषद का ताज किसके सिर बंधेगा।
विज्ञापन
नजीते आज... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख पर्वतीय विकास परिषद कारगिल (एलएचडीसी) चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे शुरू होगी। एक साथ तीन सीटों के लिए गणना शुरू होगी। प्रत्येक सीट के लिए चार-चार टेबल लगाए जाएंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। 

विज्ञापन



डीसी तथा चुनाव अधिकारी श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना की तैयारियों की जानकारी हासिल की। दोपहर बाद यह तय हो जाएगा कि कारगिल परिषद का ताज किसके सिर बंधेगा और भाजपा, कांग्रेस, नेकां में से किस पार्टी को अधिक सीटों के आधार पर परिषद के गठन का न्योता मिलेगा।

मतगणना से जुड़े कर्मियों को सुबह साढ़े सात बजे बुलाया गया है। नौ शिफ्ट में पूरी मतगणना का कार्यक्रम है। प्रत्येक शिफ्ट में तीन सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी। अलग-अलग सीटों के लिए चार-चार टेबल रहेंगे। चुनाव में तीन से छह राउंड तक गिनती होगी।
विज्ञापन


मतगणना की पूर्व संध्या पर सभी पार्टियों की ओर से पोलिंग एजेंटों के माध्यम से गिनती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। केवल प्रत्याशी, चुनाव में लगे कर्मचारी तथा पोलिंग एजेंटों को ही जाने की अनुमति होगी।
चुनाव में 77 फीसदी पड़े थे वोट

रविवार को 30 सदस्यीय परिषद के लिए 26 सीटों पर मतदान हुआ था। चुनाव में 77.61 फीसदी वोट पड़े थे। कुल 95388 में से 74026 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 48625 पुरुष तथा 46762 महिलाएं थीं।

सबसे अधिक सालिसकूट सीट पर 90 फीसदी वोट पड़े हैं। करसा में केवल 69 प्रतिशत मतदान हुआ, अन्य सभी सीटों पर 70 फीसदी से अधिक मतदाता हुआ। चुनाव में भाजपा के 17, कांग्रेस के 21, नेकां के 17 तथा आप के चार उम्मीदवार मैदान में हैं। 26 निर्दल भी भाग्य आजमा रहे हैं। फिलहाल नेकां का परिषद पर कब्जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें