पार्षद ने टाइल बिछाने का काम करवाया शुरू
जम्मू। वार्ड-24 की पार्षद अनु बाली ने रास्ते में टाइल बिछाने का काम रिहाड़ी कॉलोनी की सेइी हलवाई गली में शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि बीस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, अब बेहतर सुविधा मिलेगी। दावा किया कि वार्ड में एक समान विकास करवाया जा रहा है। ब्यूरो