सांबा। कोरोना वायरस की महामारी के चलते हुए लॉक डाउन से प्रभावित हुए गरीब लोगों को भाजपा के कार्यकर्ताओ ने राशन वितरित किया। इस अवसर पार्षद संजीव पाधा व भाजपा युवा नेता संजीव कुमार ने वार्ड तीन, चार, पांच व 9 के करीब 45 परिवारों को निशुल्क राशन वितरित किया। इस बारे बताते हुए संजीव पाधा ने बताया कि इन चार वार्डो के गरीब परिवारों को एक दिन पहले उन्होंने चिन्हित किया जिसके दूसरे दिन उन्होंने उन परिवारों को राशन दिया