जम्मू। अब नगर निगम खुले में बगीचों और बागवानी का कचरा फेंकने पर जुर्माना करेगा। अकसर सूखे और गीले कचरे के साथ बागवानी और बगीचों का कचरा फेंका जा रहा है। ऐसे में कचरा ठिकाने लगाने में परेशानी आ रही है। बगीचों और बागवानी वेस्ट को ठिकाने लगाने के लिए नगर निगम ऑटो और टिप्पर सुविधा देगा। ऑटो का किराया चार सौ जबकि टिप्पर के एक हजार रुपये देने होंगे। पहली बार पांच सौ, दूसरी बार एक हजार और तीसरी बार पांच हजार जुर्माना किया जाएगा। इस बारे में आयुक्त राहुल यादव ने आदेश जारी कर दिए हैं। ब्यूरो