फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा रद्द होने के बाद यात्रियों के लिए श्रीनगर में बनाए गए कैंपों को अब कोविड स्क्रीनिंग सेंटरों में तबदील किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में बनाए गए यात्रा कैंप को जिला प्रशासन ने गैर स्थानीय मजदूरों के लिए कोविड स्क्रीनिंग सेंटर में बदलने का फैसला लिया है। यहां बाहर से आने वाले मजदूरों का कोविड टेस्ट किया जाएगा। जानकारी के अनुसार डीसी श्रीनगर शाहिद इकबाल चौधरी ने बुधवार को पंथा चौक के कैंप में चल रहे काम का जायजा लिया। वहीं एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि इस कैंप को स्क्रीनिंग सेंटर में तबदील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें