परगवाल। जम्मू शहर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद परगवाल प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को नायब तहसीलदार देव राज की अगुवाई में पुलिस और सीआईएसएफ की टीमों ने परगवाल के मुख्य बाजार का दौरा किया। इस दौरान दुकानदारों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने दुकानों पर खरीददारी करने पहुंचे लोगों को भी बिना किसी ठोस कारण के बाहर न निकलने के निर्देश दिए। इस दौरान घरों से बाहर निकले लोगों को रोककर उनसे बाहर घूमने का कारण पूछा गया और बिना किसी ठोस कारण के बाहर घूम रहे लोगों को वापस घर भेजा गया। इस मौके पर सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर आरके सिंह भी मौजूद रहे।