जम्मू। प्रशासन ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दस लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों के खिलाफ 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में 2, अरनिया में 1, पीर मिट्ठा में 1, बस स्टैंड में 1, सतवारी में एक एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी श्रीधर पाटिल का कहना है कि पिछले पांच महीने में पुलिस की ओर से पाबंदियों के बीच हर तरह से लोगों की मदद करने की कोशिश की गई है। लेकिन जहां सख्ती की आवश्यकता है, वहां पुलिस की ओर से सख्ती भी की जाएगी। इसलिए लोगों को चाहिए कि वो भविष्य में होने वाले वीकेंड लाकॅडाउन में नियमों का पालन करें। अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।