जम्मू। लॉकडाउन खुलने के बाद भी तमाम वाइन शॉप और बार खोलने के लिए मालिकों को आबकारी विभाग से अनुमति लेनी होगी। स्टाक और परमिट की जांच करने के बाद संबंधित ईटीओ से अनुमति लेनी होगी। दरअसल, लॉकडाउन होने की वजह से आबकारी विभाग तमाम दुकानों और बार के स्टाक और परमिट की जांच नहीं कर पाया। क्योंकि यह सब जरूरी सामान में मौजूद नहीं था। विभाग को शक है कि लॉकडाउन के दौरान कई दुकानों और बार से शराब की काला बाजारी होती है। 31 मार्च को विभाग स्टाक का हिसाब करता है। इस बार लॉकडाउन के कारण हिसाब नहीं हो सका है। विभाग के आदेशानुसार लॉकडाउन हटने के बाद भी वाइन शॉप और बार खुलने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। आदेश के तहत दुकानदारों और बार मालिकों को पहले अपने परमिट और स्टाक की जांच संबंधित जिले के ईटीओ से करानी होगी।