फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के संक्रमित होने की अफवाह पर दिखाई चुस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस की अफवाह फैलाने पर साइबर क्राइम सेल ने एफआईआर दर्ज कर ली है। व्हाट्सऐप पर गांधीनगर और त्रिकूटा नगर इलाके का पता देकर बाकायदा नाम और घरों के नंबर भी दिए गए थे। संदेश के माध्यम से अफवाह फैलाई गई कि एक पूरा परिवार ही कोरोना वायरस से पीड़ित हो गया है। इससे शहर में हड़कंप मच गया। इस पर पुलिस ने मोबाइल से मैसेज को विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप में फार्वर्ड करने वाले आठ लोगाें की पहचान कर चार लोगाें से थाने बुलाकर पूछताछ की। इनमें शामिल राजिंदर सडोत्रा, विकास शर्मा, अमित सनमोत्रा और रमण गुप्ता को पुलिस ने जमकर फटकार लगाई। पुलिस अब इस मैसेज को सबसे पहले तैयार कर वायरल करने वाले की तलाश कर रही है। एसएसपी साइबर क्राइम संदीप मेहता ने कहा कि अफवाह फैलाने वालाें पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें