जम्मू-कश्मीर में आज यानि मंगलवार को 15 नए मामले सामने आए। जम्मू संभाग में एक कोरोना का मामला सामने आया तो वहीं, कश्मीर संभाग में 14 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 741 पहुंच गया है।
जम्मू-कश्मीर सरकार के अनुसार अब राज्य में 413 मामले सक्रिय हैं।