फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लड़ने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी से लड़ने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। कोरोना के आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। हर जगह व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा पुलिस विभाग के पास है। ऐसे में बुधवार को डीजीपी दिलबाग सिंह ने 161 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को कोरोना महामारी के दौरान दिन-रात मेहनत करने के लिए सम्मानित किया। इससे पहले भी 230 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया गया था। सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। 161 पुलिस कर्मियों में नौ इंस्पेक्टर, दस सब इंस्पेक्टर, नौ सहायक सब इंस्पेक्टर, 20 कांस्टेबल, 49 सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल, 38 कांस्टेबल, 7 फॉलोअर और 16 एसपीओ शामिल हैं। डीजीपी ने कहा कि इन लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान बहुत अच्छा काम किया है। उम्मीद है कि यह लोग आगे भी इसी तरह से काम करते रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें