सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए प्रशासन की ओर से धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई का भी बीड़ा उठाया है। इसी के चलते पुलिस ने बीएसएफ जवानों के साथ रामगढ़ क्षेत्र में स्वांखा गांव के बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर में सफाई अभियान चलाया। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए रामगढ़ की पुलिस टीम की तरफ से पहल की गई है। पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों ने पवित्र तालाब, मंदिर परिसर, पार्क क्षेत्र, बैरक, जल निकासी प्रणाली की सफाई सहित पूरे परिसर की सफाई की। संवाद