फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में कोरोना संक्रमित के दो नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना संक्रमित के मामले बढ़ने के साथ ही लोग भी चिंतित हो रहे हैं। जिले में वीरवार की देर शाम को एक मामला पॉजिटिव आया, जबकि शुक्रवार को एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिले के सुपवाल का एक व्यक्ति 25 मई को मुंबई से ट्रक द्वारा लखनपुर पहुंचा, सैंपल लिया। उसे हीरानगर के चगड़ा में एक क्वारंटीन केंद्र भेजा गया। उसे कोविड अस्पताल घगवाल में रखा गया है। एक अन्य मामला तहसील राजपुरा के रघुचक से है। वह व्यक्ति रेल मार्ग से मुंबई से जम्मू पहुंचा है, उसके सैंपल की शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड अस्पताल घगवाल में भर्ती कराया गया है। सांबा जिले में अब तक 34 मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिनमें 10 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। अब 24 मामले पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें