विजयपुर में पट्रोल पंप पर छिड़का करते कर्मचारी।
सांबा। जिले के सुंब ब्लॉक में युवाओं ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखते हुए मार्केट को सैनिटाइज किया ताकि कोरोना जैसे खतरनाक वायरस को ब्लॉक में पनपने न दिया जाए। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज शर्मा ने कहा कि लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहें। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करें तभी कोरोना को हराया जा सकता है। संवाद