फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम उल्लंघन पर पेस्टिसाइड कारखाना सील

विज्ञापन
सांबा मे एक पेस्टीसाईड कारखाने को सील करते हुए पुलिस जवान - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के सिडको के प्रथम-फेज स्थित एक पेस्टिसाइड कारखाने को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर सील कर दिया गया। आवश्यक सेवाओं के नाम पर प्रशासन से अनुमति लेकर सांबा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कुछ पेस्टिसाइड फैक्ट्रियां लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। इसको लेकर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक पेस्टिसाइड कारखाने को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि कुछ कंपनियां लॉकडाउन नियमों का पालन नहीं कर रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार सौदागर मल, एसएचओ सूरज पठानियां व सिडको चौकी प्रभारी मीनू शर्मा ने पुलिस जवानों सहित सांबा के सिडको फेज एक में स्थित फैक्ट्री में छापा मारा। मौके पर पाया गया कि कारखाने पर लॉकडाउन के दौरान कोताही बरतने जैसे सामाजिक दूरी व अन्य मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ कीटनाशक दवा बनाने वाली फैक्ट्रियों को आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन व आपूर्ति बहाल रखने के लिए अनुमति दी गई है लेकिन वह नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें