मीरां साहिब। गांव खारिया की बुजुर्ग महिला के संक्रमित पाए जाने पर मंगलवार को परिवार के 11 सदस्यों को टेस्ट के लिए जम्मू स्थित गांधीनगर भेजा गया। फिलहाल टेस्ट के बाद इन 11 लोगों को क्वारंइटीन क़िए जाने की व्यवस्था की गई। वहीं सिंबल कैंप के वार्ड-एक के महिला के रविवार को टेस्ट कराने पर संक्रमित पाए जाने पर सोमवार को उक्त महिला को मीरां साहिब पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने जम्मू के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। मंगलवार को सिंबल कैंप के लोगों ने गुरुद्वारों में घोषणा कराई कि जो लोग उक्त महिला के पति की मौत के बाद उनके घर गए थे वह अपना टेस्ट कराएं ताकि कोरोना वायरस की बीमारी से बचा जा सके। सूत्रों के अनुसार प्रशासन की ओर से अभी तक 43 लोगों की पहचान की गई है। जो महिला के पति अमरीक सिंह के संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी मृत्यु होने पर उसके घर में गए थे।