आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में सोमवार को पुलिस की तरफ से लगाए नाकों पर कड़ी चौकसी रखी गई। आनेजाने वाले लोगों के पहचानपत्रों की जांच पड़ताल कर ही उन्हें आगे भेजा गया। कई स्थानों पर पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को जिस्मानी सजा भी दी गई। जो बिना किसी अनुमति के दो पहिया वाहन लेकर सड़कों पर घूम रहे थे। एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान ने कहा कि उन्हीं लोगों को आनेजाने दिया जाएगा जो अपने कार्यालय में या फिर जिनके पास जिलाधीश जम्मू की तरफ से पास जारी किया गया है। किसी के बीमार होने पर आने जाने के लिए किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है। एसडीपीओ ने उप जिले के लोगों से लॉकडाउन के चलते घरों में ही रहने का आग्रह किया।