आरएस पुरा। कस्बे में भाजपा इकाई की ओर से उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों, एसडीएम, पुलिस अधिकारियों व पत्रकारों को कोरोना के दौरान सेवाएं देने पर उन्हें फूल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान बृजेश्वर सिंह राणा मीरां साहब का आरएस पुरा मंडल के अध्यक्ष सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हर पल प्रशासनिक अधिकारियों सहित डॉक्टर, पुलिस सहित पत्रकार लोगों का सहयोग करने को आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी लोगों को लॉकाडाउन के चलते घरों में रहने के निर्देश दे रही है। लोगों को भी चाहिए कि वह इस समय घरों में ही रहें ताकि वह स्वस्थ रहें। संवाद