फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस डी एम आरएस पुरा जान जोखिम में डालकर कर रहे ड्यूटी

विज्ञापन
ヤएसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा खुद ही ड्राइव कर जाते हुएヤ - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। एसडीएम रामलाल शर्मा कोरोना वायरस के चलते सरकार की तरफ से किए लॉकडाउन के बाद बिना चालक व एसपीओ के ड्यूटी निभा रहे हैं। किसी गांव या कस्बे से कोई लॉकडाउन करने की शिकायत मिलने पर खुद पहुंचकर लोगों को घरों में रहने के लिए कहते हैं और उन्हें कोरोना के बारे में बताते हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में पंचों-सरपंचों व सामाजिक संस्थाओं की ओर से राशन और खाना वितरण करने पर एसडीएम को बुलाए जाने पर वह वहां पर भी पहुंच रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि अगर वह अपने साथ अन्य को रखते हैं तो रात को उन्हें अपने घर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह सुरक्षा के लिए नियुक्त एसपीओ को भी दिक्कत आएगी। इन हालात में किसी की जान जोखिम में नहीं डालना चाहते और खुद ही सरकारी गाड़ी चलाकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। ताकि इस समय सभी लोगों की दिक्कतों के बारे में जानकारी प्राप्त कर समय रहते हुए इसका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें