फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में 12 और लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रविवार को नगर के वार्ड आठ में रहने वाले एक युवक सहित कुल 12 लोग कोरोना संक्रिमत पाए गए हैं। इन में से आधे लोग दूसरे राज्यों से लौटे हैं। जिले में रविवार को इतनी संख्या में मामले एक साथ आने के बाद जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड में पहले से ही पाजिटव केस आने के बाद उक्त युवक का वार्ड रेड जोन घोषित किया गया था। कुछ दिन पहले ही उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है। इसमें वह पॉजिीटिव निकला है। जानकारी मिलते प्रशासन ने उसे कोविड केयर सेंटर स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, उसके परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। जल्द ही उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा गांव अगार बल्लियां और सीला में रहने वाले दो युवक, अंजी तवी पर पुल बनाने का काम करने आई कंपनी एचसीसी के तीन कर्मी और तीन पुलिस कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। उधर, हवाई जहाज से दिल्ली से लौटी 50 वर्षीय एक महिला भी संक्रमित मिली है। वह कटड़ा में क्वारंटीन थी। जिले में मौजूदा समय में 226 मामले हो गए हैं। 144 एक्टिव हैं और 80 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें