रियासी। रियासी में शनिवार को चार और कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें नगर के वार्ड दो में निवासी एक चार साल की बच्ची शामिल है। उक्त बच्ची पहले से आए एक कोरोना संक्रिमत के संपर्क में आई थी, जिस के बाद उसका सैंपल लिया गया था। इस के अलावा जिला में एक 45 वर्षीय व्यक्ति पाजिटव आया है। अन्य दो मामले चसाना स्थित क्वारंटीन सेंटर के हैं। इनमें एक 19 और 20 वर्षीय युवक शामिल है। यह दोनों बग्गोदास और मंजीकोट के रहने वाले है। प्रशासन उन्हें आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर लिया है। वहीं, थापा चौक में शुक्रवार को एक ही परिवार मिले तीन पाजिटिव को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।