रियासी। नगर के थापा चौक स्थित एक एटीएम का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह जम्मू में आपरेशन करवाने गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे कोरोना टेस्ट करवाने को कहा था। कुछ दिन पहले उसने जिला अस्पताल में टेस्ट करवाया था, जिसकी शनिवार देर शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासन की टीम ने उसे आइसोलेशन वार्ड में ले गई है। वहीं, उसके परिजनों को भी घर में ही रहने की हिदायत दी है। सोमवार को उनके भी टेस्ट करवाए जाएंगे। इस के अलावा एसटीसी तलवाड़ा में क्वारंटीन पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। वह कुछ दिन पहले कश्मीर से लौटा था।