रियासी। जिले में कोरोना का संक्रमण दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को क्वारंटीन 18 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एसटीसी तलवाड़ा में क्वारंटीन किए पुलिस से 12 कर्मी और अन्य केंद्रों में क्वारंटीन छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक एक सात वर्षीय बच्ची भी शामिल है। एक ही दिन में 18 मामले सामने के आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। वहीं, प्रशासनिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसमें लोगों को बिना काम घर के बाहर नहीं आने और मास्क लगा कर ही बाजार आने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही मिनी सचिवालय में बिना मास्क के अंदर आने पर प्रबंध लगा दिया गया है। उधर, बिना मास्क और सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया गया है।