रियासी। जिला मजिस्ट्रेट इंदू कंवल चिब के दिशानिर्देशों की सोमवार को नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर धज्जियां उड़ती रहीं, जिस कारण कोरोना संक्रमण का अंदेश बढ़ गया है। लोग नियमों को नजरअंदाज कर बाजार पहुंच रहे हैं, जोकि चिंताजनक है। सनद रहे कि जिला मजिस्ट्रेट ने रविवार को ट्वीट के जरिये लोगों से मास्क पहन कर ही घरों से बाहर आने के निर्देश दिए थे। मगर सोमवार को लोग बिना परवाह किए बिना मास्क के ही बाजारों में देखे गए। नगर के मुुख्य बस स्टैंड वाले बैंक के बाहर भीड़ लगना आम बात हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पिछले सप्ताह ओपचारिकता निभाते हुए बिना मास्क पहने कुछ लोगो से जुर्माना वसूला था, लेकिन प्रशासन के उदासीन रवैये के देख कर लोग भी लापरवाह हो गए हैं।