रियासी। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। सोमवार को रियासी नगर के दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों के सैंपल लिए गए हैं। म्यूनिसिपल कमेटी के तरफ से सभी दुकानदारों की सूची तैयार की गई है, जिसके तहत पहले चरण में दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी वालों के शामिल किया गया है। यह प्रक्रिया काफी समय से जारी है। सोमवार को भी नगर के मुख्य बाजार के दुकानदारों के सैंपल लिए गए।