रियासी। लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर सोमवार को नगर और आसपास में ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला।
प्रशासन ने रविवार को लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंधी लगा दी थी। सिर्फ जरूरी काम के लिए ही लोगों को बाहर आने की अनुमति मिली। सिर्फ दवा दुकानों को छोड़ कर किराना, सब्जी व फल की दुकानों को बंद रखा गया। यह दुकानें सोमवार को खुलेंगी। वहीं, पुलिस ने विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों को घर में रहने की हिदायत दी। छत से झांकने वालों को भी अंदर बैठने के लिए कहा गया।