अरनिया में सील की गई ग्रामीण बैंक की शाखा।
अरनिया। कस्बे में शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में ग्रामीण बैंक शाखा अरनिया के मैनजर सहित सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बीएमओ बिश्नाह राकेश मगोत्रा और पीएचसी अरनिया के डॉक्टर रोहित कुमार ने टीम के साथ 50 लोगों के टेस्ट किए थे। पॉजिटिव व्यक्ति यों में अरनिया के एक निजी स्कूल के दो शिक्षक और ग्रामीण बैंक का मैनजर शामिल है। बैंक शाखा को सील कर दिया गया है जबकि संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। टेस्ट के दौरान डॉ. परमिंदर कौर, डॉ. ज्योति शर्मा तथा पुष्पा देवी, रानी देवी, नरिंदर कौर, सत्या देवी, जनक राज, विजय चौधरी और राम पाल के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहा। कस्बे में अब तक संक्रमितों की संख्या 20 पहुंच गई है।