फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मण। बस्सी कला क्षेत्र में कोरोना से 55 साल के एक व्यक्ति का मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति पेशे से ड्राइवर है। जो दिल्ली से 28 जून को आया था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उसे उसी दिन जीएमसी जम्मू में भेज दिया गया था। जहां 29 जून को कोरोना का टेस्ट कराया गया और 30 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उसे आइसोलेशन में भर्ती कर दिया गया। इसका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस मामले पर बीएमओ शमीम चौधरी का कहना है कि यह व्यक्ति कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था और आज उसकी जीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है और उसके दाह संस्कार के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें