नौशेरा में लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान उमड़ी भीड़।
नौशेरा। दूसरे राज्य के मजदूरों का जमावड़ा उपजिला अस्पताल परिसर में होते ही लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं। जानकारी के मुताबिक दूसरे राज्य के मजदूरों ने बताया कि हमने घरों में जाने के लिए रेल की बुकिंग करा ली थी। इसके बाद हमें कहा गया कि स्वास्थ्य जांच करा कर आओ। हम सब उपजिला अस्पताल में पहुंचे, ताकि जांच करकर हम अपने घरों में जा सकें। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एडीसी सुखदेव सिंह समयाल, तहसीलदार बाबू राम चौधरी ने लोगों से अपील कर दूरी का पालन करने को कहा। संवाद