फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य राज्यों से आए 37 लोगाें का किया क्वारंटीन

विज्ञापन
अखनूर अस्पताल मे क्वांंरीटन लोगों के टेस्ट होते।
विज्ञापन
अखनूर। गांव सागनी नर्सिंग कॉलेज में अन्य राज्यों से आए 37 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। उन सभी की मंगलवार को उपजिला अस्पताल में जांच की गई। सभी जिला जम्मू के रहने वाले हैं और घर वापसी पर प्रशासन ने क्वारंटीन में रखा है। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। अस्पताल में एक विशेष सेंटर बनाया गया है, जिसमें कोरोना वायरस की जांच की जा रहा है। सभी को कॉलेज बारी-बारी से अस्पताल लाया गया। सभी को सागनी नर्सिंग कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां सभी की रिपोर्ट आने के बाद घर भेज जाएगा। इसके अलावा, कोरोना वायरस के लिए अस्पताल में उपचार कराने आई अन्य सात गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। बीएमओ अनिल शर्मा ने बताया कि क्वारंटीन के लिए 37 लोगों को नर्सिग कॉलेज से लाया गया। सभी का टेस्ट किया गया। वहीं सात अन्य गर्भवती महिलाओं का भी टेस्ट किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें