फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यौड़ियां प्रशासन ने दुकानदारों के लिये जारी की समय सारणी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। प्रशासन ने रविवार को ज्यौड़ियां बाजार के दुकानदारों के लिए दुकानों की साफ-सफाई करने तथा दुकानों को खोलने के लिए समय सारणी जारी की है। इसमें बताया गया है कि जो दुकानें खुलेंगी उन पर सामाजिक दूरी का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा। कपडे़े और जूते की दुकानें रविवार को सुबह 11 से शाम तीन बजे तक साफ-सफाई के लिए ही खुलेंगी। कोई भी दुकानदार सामान की बिक्री नहीं करेगा। बिजली के समान की दुकानें या इलेक्ट्रानिक समान से संबंधित सभी दुकानें मंगलवार, वीरवार तथा शनिवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक खुली रहेंगी, लेकिन दुकानों पर सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया जाने के भी कडे़ निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं आल कंस्ट्रक्शन मटेरियल तथा उससे संबंधित दुकानें सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को सुबह 11 से शाम तीन बजे तक खुलेंगी, लेकिन ग्राहक और दुकानदार सामाजिक दूरियों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें