अरनिया एम्बुलेन्स मे जांच के लिए ले जाती मेडिकल टीम।
अरनिया। दूसरे राज्यों से अपने घर लौटने वालों की पहचान का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में शुक्रवार को अरनिया मेडिकल टीम ने चार गांवों से दो दंपतियों सहित छह लोगों को गांधी नगर में जांच के लिए ले जाया गया। इनमें एक सैन्य दंपति यूपी से कुछ दिन पहले ही अपने परिवार के साथ छुट्टी लेकर व दूसरा दंपति पंजाब से एक शादी समारोह से लौटा है, जबकि शेष अन्य दो ट्रक चालक हैं जो महाराष्ट्र से घर लौटे हैं।
इसी के साथ ही अब क्षेत्र में कोरोना संदिग्धों की जांच की संख्या-44 तक पहुंच गई, जबकि अभी तक किसी की भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।