फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, ट्रेजरी और वार्डों में किया छिड़काव

विज्ञापन
म्यूनिसिपल कमेटी खौड की वार्ड एक,दो और तीन को सेनिटाइज करने के लिये छिड़काव किया गया
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ की तरफ से शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर बैंक, ट्रेजरी कार्यालय के साथ-साथ तीन वार्डों को सैनिटाइज करते हुए छिड़काव किया गया। वार्ड नंबर एक, दो और तीन की गलियों, नालियों, मकानों की चारदीवारी और घर के गेट आदि पर भी छिड़काव किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाईकर्मी अपनी परवाह किए बिना सैनिटाइज कर रहे हैं। हम सफाई कर्मियों के आभारी हैं। इस मौके पर विजय कुमार ,कृष्ण लाल तथा काला राम ने बताया कि खौड़ कमेटी में तैनात सभी सफाईकर्मी बहुत ही लगन और मेहनत से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईओ सुभाष चंद्र ने बताया कि हमने कोरोना को लेकर सभी 13 वार्डों को सैनिटाइज करने के लिए अभियान चलाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें