फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की सुविधा से महरूम हैं गरीब

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र में लॉकडाउन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गरीबों को भूखे प्यासे नहीं रखा जाएगा। सरकार उनके घरों में जरूरी सामग्री पहुंचाएगी, और जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन सांबा जिले के विजयपुर के शिव नगर के दलित लोगों को ऐसी कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। मात्र एक किलो चने और 20 किलो चावल। इससे लोगों के परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है। धर्मपाल, रतनो देवी, कांता देवी रीतु देवी, जीतो देवी संतोष कुमारी, सुदेश कुमारी, उत्तम चंद, माडू राम, गोविंद राम सोनू कुमार आदि ने बताया कि हमारे गांव शिवनगर की ओर अभी तक न तो सरपंचों ने देखा न ही सरकार ने। हम लोग मजदूर, दिहाड़ीदार दाने-दाने को मोहताज हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि हमारे गांव के गरीब लाचार लोगों को भी राशन दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें