नौशेरा: - नौशेरा मे लाॅकडाउन के दौरान लोगो की भीड़ देखी गई।
नौशेरा। लॉकडाउन की अवधि 17मई तक किए जाने पर सोमवार को बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ रियायतें दिए जाने पर सामाजिक दूरी बनाए रखने, लाकडॉउन का पालन जारी रखने के बावजूद लोग घरों से बाहर निकले। बैंक, एटीएम, किराना, बीज की दुकानों व अन्य स्थानों में बड़ी संख्या में लोग दिखाई दिए। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस थाना प्रभारी फरीद मोहम्मद ने पुलिस टीम के साथ अपील की कि लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ देर बाद पुलिस ने सख्ती बरती लोगों को घरों में भेजा। लोगों की भी मजबूरी दिखी। माह की पहले दिन कोई पेंशन लेने, तो कोई वेतन निकलवाने बैंक व एटीएम पहुंचे। संवाद