फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे दाम में बेचा जा रहा है सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कांग्रेस सेवादल के सांबा जिला प्रधान राजकुमार भगत ने कहा कि लॉकडाउन की आड़ में कुछ क्षेत्रों के फल, सब्जी, किराना का सामान महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जैसे महंगे दामों पर मास्क बेचने वाले पर कार्रवाई की गई उसी तरह दुकानदारों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। दूसरी तरफ लॉकडाउन के चलते क्षेत्र की सड़कें, बाजार, गलियां, मोहल्लों में कई दिन से सन्नाटा छाया हुआ है। प्रशासन ने कंटीले तार लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। माता रानी के भक्तों ने शुक्रवार को तीसरे नवरात्र पर माता रानी की घरों में ही पूजा अर्चना की। इस दौरान व्रत भी रखा और सुख शांति की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें