जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी ने एक जुलाई से प्रस्तावित अंडर ग्रेजुएट की टर्मिनल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसमें अंडर ग्रेजुएट चौथे सेमेस्टर और इंटिग्रेटेड छठे सेमेस्टर की टर्मिनल परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू होनी थीं। परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर कहा है कि इन परीक्षाओं को कोरोना महामारी के चलते स्थगित किया जाता है। परीक्षाओं का नया शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। ब्यूरो