फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में सेना का एक जवान संक्रमित पाया गया है। जवान वार्ड-10 डोलिया क्षेत्र का रहने वाला है। इस समय कश्मीर के अवंतीपोरा में तैनात है। वह सूबेदार रैंक पर कार्यरत है। छुट्टी मिलने पर जवान नार्दर्न कमान हॉस्पिटल उधमपुर में 14 दिन के क्वारंटीन पर रहा और वहां पर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहां से निजी वाहन से छह जून को अपने घर बाड़ी ब्राह्मणा आ गया। उसके अगले ही दिन वह गांधीनगर अस्पताल में दोबारा कोरोना का टेस्ट कराने गया। टेस्ट कराने के बाद वह घर आ गया और रिपोर्ट आठ जून रात्रि को कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उसके तुरंत बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे सेना के अस्पताल सतवारी में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। वार्ड-10 डोलिया क्षेत्र को सील कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें