लेह। लद्दाख में कोरोना संक्रमण के सात और मामले सामने आए हैं। सभी नए मामले लेह जिले से हैं। लद्दाख में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 115 पहुंच गया है, जिनमें से कोरोना के 64 मामले एक्टिव हैं। सभी 64 कोरोना संक्रमितों का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 72 लोगाें के सैंपल नई दिल्ली भेज दिए हैं। संवाद