डोडा। प्रदेश में अन्य जिलों सहित डोडा जिले में कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण को शनिवार को आगाज हो गया, जिसका शुभारंभ डीसी डॉ. सागर दतात्राए ने एसोसिएटेड अस्पताल जीएमसी डोडा में किया। पहला टीका डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राकेश को लगाया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल जीएमसी डॉक्टर तारीख आजाद सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि 10 माह से स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की सेवा में लगे हैं। टीकाकरण अभियान शुरू होना खुशी की बादत है। पहले चरण में 45 सौ लोगों को यह वैक्सीन दी जाएगी।